1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी के हाथ लगा बड़ा ऑफर, अब सलमान खान के साथ आएंगी नजर

दिशा पटानी के हाथ लगा बड़ा ऑफर, अब सलमान खान के साथ आएंगी नजर

 Published : May 17, 2018 11:41 am IST,  Updated : May 17, 2018 11:41 am IST

दिशा पटानी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' में शानदार अदाकारी करते हुए देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की है। लेकिन अब लगता है कि इस फिल्म की सफलता के बाद दिशा पटानी की किस्मत चमक उठी है।

disha Patani Salman Khan- India TV Hindi
disha Patani Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' में शानदार अदाकारी करते हुए देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की है। लेकिन अब लगता है कि इस फिल्म की सफलता के बाद दिशा पटानी की किस्मत चमक उठी है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि दिशा पटानी को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। दरअसल दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

इनके अलावा फिल्म अब दिशा पटानी भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी है। बता दें कि हाल ही में इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिशा की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्म 'भारत' के सफर में आपका स्वागत है दिशा पटानी।"

गौरतलब है कि फिल्म में दिशा को किसी छोटी भूमिका में नहीं, बल्कि एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। खबरों के मुताबिक यह एक कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान को 5 अलग-अलग अवतारों में देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन