दिशा पाटनी ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है। दिशा समय समय पर इंस्टा पर अपने स्टनिंग फोटोज डालती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे ही लॉकडाउन में दिशा मलंग डायरी के नाम से अपने थ्रोबैक फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने मलंग फिल्म से अपनी एक थ्रोबैक फोटो इंस्टा पर शेयर की है जिसने सनसनी फैला दी है।
Related Stories
इस फोटो में दिशा व्हाइट और पीच कलर की मोनोकनी में समुद्र में नजर आ रही हैं। कैप्शन में दिशा ने सिर्फ मलंग लिखा है और एक हार्ट इमोजी पेस्ट किया है। दिशा के फोटो पोस्ट करते ही उनके फैंस इसे लेकर क्रेजी हो गए हैं। फोटो पर दनादन कमेंट्स आ रहे हैं जिसमें फैंस दिशा को 'बीच बेबी' 'सुपर्ब' और 'स्टनिंग' लिख रहे हैं।
मलंग की बात करें तो मलंग दिशा की पिछली फिल्म थी जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर उनके साथ थे। इस फिल्म में दिशा के स्टाइल की काफी तारीफ हुई थी।
पिछले ही हफ्ते दिशा ने बागी 3 के एक डांस के BTS वीडियो को इंस्टा पर शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया था। दिशा की इस पोस्ट पर उनके ब्वायफ्रेंड टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा और मां आयशा ने भी कमेंट्स किए थे।