1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्या दत्ता हुईं दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित

दिव्या दत्ता हुईं दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित

 Published : May 08, 2017 07:12 pm IST,  Updated : May 08, 2017 07:12 pm IST

दिव्या दत्ता को अब तक के उनके फिल्मी करियर में कई शानदार और दिलचस्प किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। अब उन्हें दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

divya- India TV Hindi
divya

मुंबई: जानी मानी बॉलीवुड अदाकारा दिव्या दत्ता को अब तक के उनके फिल्मी करियर में कई शानदार और दिलचस्प किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। पिछले दिनों उन्हें फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में जबरदस्त भूमिका निभाते हुए देखा गया था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहा गया था। फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए अब दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिव्या ने अपनी इस खुशी को अपने फैंस के साथ बंटते हुए ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह पीले रंग की साड़ी पहने हाथ में दादा साहेब फाल्के की ट्रॉफी लिए खड़ी दिख रही हैं। इस सम्मान से नवाजे जाने पर दिव्या बेहद खुख और उत्साहित हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में नकारात्मक भूमिका के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार! बेहद खुश हूं।"

दिव्या ने साथ ही लिखा, "यह मेरा पहला दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार है और वह भी एक नकारात्मक भूमिका के लिए..यह बेहद उत्साहवर्धक है।" 'चॉक एंड डस्टर' भारतीय निजी शिक्षा प्रणाली के व्यावसायिकरण, छात्रों और शिक्षकों के बदलते रिश्तों और उनसे जुड़े मुद्दों पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा ने अफ्रीकी बच्चों संग लगाए देसी ठुमके

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन