1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने अफ्रीकी बच्चों संग लगाए देसी ठुमके

प्रियंका चोपड़ा ने अफ्रीकी बच्चों संग लगाए देसी ठुमके

 Published : May 08, 2017 06:55 pm IST,  Updated : May 08, 2017 06:55 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से दुनियाभर में खास मुकाम हासिल कर रही हैं। अपने अमेरिकी शो 'क्वांटिकों' और आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से दर्शकों को लुभाने वालीं प्रिंयका को अवार्ड फंक्शन्स में भी अपने जलवे बिखेरते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में...

pc- India TV Hindi
pc

जोहानिसबर्ग: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से दुनियाभर में खास मुकाम हासिल कर रही हैं। अपने अमेरिकी शो 'क्वांटिकों' और आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से दर्शकों को लुभाने वालीं प्रिंयका को अवार्ड फंक्शन्स में भी अपने जलवे बिखेरते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में वह मेट गाला में दिखाई दीं। अब वह यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर के तौर पर नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने यूनिसेफ के एक अभियान के तौर पर बच्चों के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरुकता फैलाने में मदद करने के लिए जोहानिसबर्ग और पड़ोसी देश जिम्बाब्वे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन बच्चों के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह इनके साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके एक वीडियो में वह इन बच्चों के साथ देसी अंदाज में ठुमके लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "उन्होंने मुझे अपना डांस सिखाया जिसके बाद मैंने उन्हें अपना डांस दिखाया। इसे कहते हैं ठुमका डांस पार्टी। हिंसा खत्म करो।" वीडियो में बच्चे प्रियंका की तरह डांस करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने एक और वीडियो पोस्ट की जिसमें वह बच्चों से विदा लेते हुए दिख रही हैं। बच्चे अभिनेत्री को विदा करने से पहले उनसे गले मिले। 'बाहुबली 2' देखने के बाद ऋषि कपूर ने जाहिर की यह अनोखी इच्छा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन