1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्या कुमार खोसला ने अपने कुक के जरिए हेटर्स को दी सलाह

दिव्या कुमार खोसला ने अपने कुक के जरिए हेटर्स को दी सलाह

 Published : Jun 27, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 07:50 pm IST

एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला ने सोशल मीडिया पर अपने हेटर्स को सलाह देते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

divya khosla- India TV Hindi
दिव्या खोसला Image Source : INSTAGRAM/DIVYAKHOSLAKUMAR

भूषण कुमार और उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सोनू निगम के के आरोपों के बाद दिव्या कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके उन्हें जवाब दिया था। उन्होंने सोनू निगम से कहा था कि आप कितने टैलेंट इंडस्ट्री में लेकर आए हैं। अब दिव्या ने सोशल मीडिया पर हेटर्स के लिए एक फोटो शेयर किया है और एक सलाह भी दे डाली है।

दिव्या कुमार फोटो में अपने कुक शेरु के साथ जलेबी खाती नजर आ रही हैं। दिव्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे दुनिया के फेमस कुक। शेरू जी के हाथों की मिठाई खाओ और गुस्सा थूक दो डियर हेटर्स। वरना शेरु जी के शार्प से आपकी नाक फूल जाएगी।

सोनू निगम पर भड़की भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला, पूछा- आपने कितने लोगों को आजतक चांस दिया है

आपको बता दें दिव्या ने वीडियो में सोनू निगम से कहा था-  नमस्कार दोस्तों कुछ दिनों ने सोनू निगम जी टी-सीरीज और भूषण कुमार जी के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। तो इस सिलसिले में मैं यह कहना चाहती हूं कि टी-सीरीज ने आजतक हजारों कलाकारों को ब्रेक दिया है। जो आउटसाइडर्स होते हैं इंडस्ट्री से नहीं जुड़े होते हैं। उसमें म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर्स हैं, एक्टर्स हैं लिरिसिस्ट, प्रोड्यूसर्स हैं।मैंने अपनी फिल्म यारियां में खुद 10 नए लोगों को काम दिया। जिसमें से चार लोग नेहा कक्कड़, रकुल प्रीत, हिमांश कोहली और कंपोजर आर्को बड़े हो चुके हैं। मैं सोनू निगम जी से पूछना चाहती हूं कि वह तो लेगेंज सिंगर हैं उन्होंने आजतक कितने लोगों को चांस दिया है।

वैष्णो देवी मंदिर में हुई थी दिव्या खोसला और भूषण कुमार की शादी, ऐसी है दोनों की लवस्टोरी

दिव्या खोसला ने आगे कहा- आप तो कभी टी-सीरीज के पास कभी नहीं किसी को लेकर आए कि यह बहुत बड़ा टैलेंट है इसे चांस दे दीजिए। आपने तो किसी को चांस दिलवाने की बात नहीं की। आपने कभी भी कोई टैलेंट इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस नहीं किया है। एक बात मैं आपको बता दूं सोशल मीडिया पर कैमरे के पीछे छुपकर बोलना बहुत आसान है। पर आपने खुद ग्राउंड लेवल पर कुद कितने टैलेंट को आगे बढ़ाया।किसी को भी नहीं। आपने अपने अलावा किसी को इंडस्ट्री में चांस नहीं दिया। और आज हम पर अंगुली उठा रहे हैं कि हम लोगों को चांस नहीं देते हैं। जबकि आप देख लीजिए टी-सीरीज में आधे से ज्यादा लोग आउटसाइडर्स हैं।

सोनू निगम ने वीडियो में भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया कहा था।

भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोनू निगम को दिया जवाब, कहा- एहसान फरामोश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन