1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्यांका त्रिपाठी ने फोन में बिजी पति को गुस्से में खिलाई हरी मिर्च, देखिए विवेक दहिया का हाल

दिव्यांका त्रिपाठी ने फोन में बिजी पति को गुस्से में खिलाई हरी मिर्च, देखिए विवेक दहिया का हाल

 Published : Apr 26, 2018 11:10 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 11:10 am IST

 फोन में व्यस्त पति विवेक दहिया से तंग आकर दिव्यांका ने उन्हें मिर्ची खिला दी। 

विवेक दहिया-दिव्यांका...- India TV Hindi
विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही दिव्यांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया को मिर्ची खिलाकर मजे ले रही हैं।

दरअसल फोन में व्यस्त पति विवेक दहिया से तंग आकर दिव्यांका ने उन्हें मिर्ची खिला दी। पहले दिव्यांका उन्हें कई बार फ्रेंच फ्राइज खिलाती हैं। मिर्ची को भी विवेक फ्रेंच फ्राइज समझकर खा जाते हैं और उसके बाद उनका क्या हाल होता है, वो आप इस वीडियो में देखिए...

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने यह वीडियो हैशटैग कपल प्रैंक चैलेंज नाम से बनाया है। दिव्यांका ने मजे लिए तो पति विवेक दहिया कैसे पीछे रहते हैं, उन्होंने भी दिव्यांका से मजे लिए। विवेक ने पानी में नमक मिलाकर दिव्यांका को दे दिया। पानी समझकर दिव्यांका ने जब पिया तो उन्होंने बेड पर ही कुल्ला कर दिया। यहां देखिए वीडियो...

दिव्यांका और विवेक सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर ही मिले थे। दोनों ने 2 साल पहले शादी कर ली। दिव्यांका और विवेक ने साथ में नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। न सिर्फ हिस्सा लिया था बल्कि ये शो उन्होंने बारी वोट्स के साथ जीता भी था। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने सनाया और मोहित को हराया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन