1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली-एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके, इन मजेदार मीम्स को देख छूट जाएगी आपकी हंसी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके, इन मजेदार मीम्स को देख छूट जाएगी आपकी हंसी

 Published : Jun 04, 2020 08:21 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 08:29 am IST

दिल्ली एनसीआर में लगातार आ रहे भूकंप को लेकर लोगों ने मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। लोग बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स पर मीम्स बना रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में लगातार आ रहे भूकंप के बाद इंटरनेट पर छा गए मजेदार मीम्स- India TV Hindi
दिल्ली एनसीआर में लगातार आ रहे भूकंप के बाद इंटरनेट पर छा गए मजेदार मीम्स Image Source : TWITTER: @IAMSOVINDRA

दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले डेढ़ महीने में 11 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। लगातार आ रहे भूकंप के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में यह एनसीआर के लिए बड़े खतरे का संकेत है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र(एनसीएस) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 16 अप्रैल को भूकंप के झटके लग चुके हैं। इसी तरह मई में भी भूकंप के झटकों के लगने का सिलसिला जारी रहा।

6, 10, 15 मई और 28 मई को दिल्ली-फरीदाबाद एनसीआर में झटके लगे। इसके बाद 29 मई को दो बार झटके लगे, जिसका केंद्र रोहतक रहा।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस अवधि में राजस्थान में एक, उत्तराखंड में चार और हिमाचल प्रदेश में भी छह बार भूकंप के झटके लगे।

हालांकि गनीमत रही कि ये झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से लेकर 4.5 तक रही। इससे अधिक तीव्रता के झटके लगने पर नुकसान की आशंका रहती है।

बता दें कि भूकंप के लिहाज से 4 सिस्मिक जोन(2,3,4,5) में देश बंटा है। दिल्ली-एनसीआर जोन 4 में आता है। यह तबाही के मामले में दूसरे नंबर का जोन है। इस जोन में रिक्टर पैमाने पर सात से आठ तीव्रता का भूकंप आने की आशंका रहती है। दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से प्रबल खतरे वाले जोन हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन