टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर(Ekta Kapoor) अब एक बेटे की मां बन गई हैं। एकता के बेटा सेरोगेसी के जरिए हुआ है। जिसके नाम के लिए उन्होंने एस्ट्रोलॉजर से सलाह ली है। एकता ने बेटे का शेयर करने के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।
Related Stories
एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखाड ईश्वर की कृपा से मुझे करियर में बहुत कामयाबी मिली है। अब मुझे मेरी जिंदगी का खास तोहफा भी मिल गया है। ये समय मेरी फैमिली के लिए बहुत खास है। मैं एक नई जर्नी शुरु करने जा रही हूं। मैं अपने बेटे रवि कपूर के साथ इस जर्नी की शुरुआत करुंगी।
एकता ने अपने बेटे के नाम के पीछे का कनेक्शन अपने पिता जितेंद्र से बताया है। दरअसल बॉलीवुड स्टार जितेंद्र का असली नाम रवि जितेंद्र है। मगर उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। आपको बता दें फेमस एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी ने स्पॉटबॉय को बताया है कि- एकता कपूर उनकी पुरानी क्लाइंट है। उन्होंने बताया कि बेटे के नाम के पहले शब्द में E होना बच्चे के लिए भाग्यशाली होगा।
आपको बता दें कि 2017 में एकता के भाई तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है, जो एकता के बहुत करीब है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
वहीदा रहमान और आशा पारेख ने देखी 'मणिकर्णिका', कहा- कंगना रनौत पर गर्व है
TRP की लिस्ट में नंबर वन पर 'खतरों के खिलाड़ी' ने बनाई जगह, 'ये रिश्ता...' में आया जबरदस्त उछाल