1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ कि प्रेगनेंट ईशा देओल को रिक्शा करके लौटना पड़ा घर?

ऐसा क्या हुआ कि प्रेगनेंट ईशा देओल को रिक्शा करके लौटना पड़ा घर?

 Published : Sep 06, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 07:31 pm IST

हाल ही में ईशा की गोदभराई हुई है। इस अवसर पर ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी से दोबारा शादी की।

esha deol pregnant  - India TV Hindi
esha deol rickshaw _india tv

मुंबई: ईशा देओल आजकल प्रेगनेंट हैं, और वो अपना और अपने बच्चे का पूरा ध्यान रख रही हैं। मगर ईशा हाल ही में ऑटो रिक्शा पर बैठी नजर आईं। ईशा के साथ उनके पति भरत तख्तानी भी मौजूद थे। ईशा ने इसकी फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। ईशा ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि 'विसर्जन के दिन लंच डेट के बाद घर वापिस आने के लिए रिक्‍शा लिया। 'भाई का जलवा एक स्‍मूद राइड थी।'

दरअसल मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान काफी भीड़ होती है और उस सड़क पर कार लेकर जाना यानी जाम में फंसना था। इसलिए समझदारी दिखाते हुए ईशा और उनके पति ने ऑटो रिक्शा कर लिया और घर आ गए।

बता दें, हाल ही में ईशा की गोदभराई हुई है। इस अवसर पर ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी से दोबारा शादी की। ईशा इस साल के अंत तक मां बन जाएंगी।

फिर शादी करने वाली हैं ईशा देओल

ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा की मां हेमा ने ट्वीट करके सबसे पहले ईशा की प्रेगनेंसी के बारे में बताया था। हेमा मालिनी नानी बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

​ईशा देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। ये फिल्म ज्यादा नहीं चली थी। ईशा को सबसे ज्यादा कामयाबी साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' से मिली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन