1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बीच खुद सामने आई हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा

कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बीच खुद सामने आई हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा

 Published : Jul 12, 2020 11:59 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 01:04 pm IST

सोशल मीडिया पर सुबह की खबर फैल गई थी कि 71 साल की हेमा मालिनी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hema Malini hospitalised- India TV Hindi
हेमा मालिनी को कोरोना संक्रमण की खबरों पर ऐशा देओल का खंडन Image Source : INSTAGRAM: @IMESHADEOL

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर अन्य सेलेब्रिटीज के संक्रमित होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। पहले रणबीर कपूर, नीतू कपूर के कोरोना संक्रमण की अफवाह फैली तो अब वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है। इन खबरों का खंडन करते हुए हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने कहा है कि उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं, कृपया अफवाहें न फैलाएं। वहीं, हेमा ने वीडियो शेयर कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी है। 

हेमा मालिनी ने वीडियो में कहा, "कुछ लोग न्यूज सुनकर बहुत ही परेशान हैं। ऐसा कुछ नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर पर रहें और सुरक्षित रहें।"

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सुबह की खबर फैल गई थी कि 71 साल की हेमा मालिनी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उनके चाहने वालों ने उनकी खोज खबर लेनी शुरू कर दी। तब ईशा देओल ने ट्विटर के माध्यम से इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लोग ऐसी अफवाहें न उड़ाएं। उनकी मां बिलकुल स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

इसे पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर भी कोविड 19 से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस खबर को अफवाह बताया है और कहा है कि वो सभी एकदम स्वस्थ हैं।

रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर को हुआ कोरोना? रिद्धिमा कपूर ने कहा- अफवाह फैलाना बंद करो

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, "रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और उनके नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्धिमा कपूर द्वारा होस्ट की गई पार्टी अटेंड की थी।" इस पर रिद्धिमा कपूर ने जवाब दिया, "अटेंशन की लालसा ??? कम से कम सत्यापित/स्पष्ट करें! हम फिट हैं हम अच्छे हैं! अफवाह फैलाना बंद करो!"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन