1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Throwback Thursday: दो नन्हीं चिड़िया और ही-मैन.. धर्मेंद्र के साथ ईशा देओल की अनदेखी तस्वीर

Throwback Thursday: दो नन्हीं चिड़िया और ही-मैन.. धर्मेंद्र के साथ ईशा देओल की अनदेखी तस्वीर

 Published : Sep 30, 2021 12:08 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 03:54 pm IST

ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो फैंस के बीच वायरल हो रही है।

esha deol shares throwback pic with father dharmendra wrote two small birdies and the He-Man- India TV Hindi
Throwback Thursday: दो नन्हीं चिड़िया और ही-मैन.. धर्मेंद्र के साथ ईशा देओल की अनदेखी तस्वीर  Image Source : INSTA: IMESHADEOL

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी व अनदेखी तस्वीर साझा की है। ये फोटो फैंस के लिए जितनी खास है, उससे भी ज्यादा स्पेशल इसका कैप्शन है। थ्रोबैक थर्सडे पर ईशा ने इस फोटो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 'दो नन्हीं चिड़िया और एक ही-मैन।'

इस फोटो में नन्हीं ईशा नज़र आ रही हैं। वो अपने पिता के हाथ में मौजूद चिड़िचा को सहलाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी मासूमियत देख धर्मेंद्र भी मुस्कुरा देते हैं। अभिनेता की ये पुरानी तस्वीर फैंस को पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस फिल्म में धर्मेंद्र के हिंदी बोलने के अंदाज पर फिदा हो गए थे लोग

बता दें कि 85 साल के धर्मेंद्र लाइमलाइट से दूर अपने फार्महाउस पर ज्यादा समय बिताते हैं। पूरे कोरोना काल में वो प्रकृति के बीच में ही रहे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर देखा गया था, जहां दोनों ने एक-दूसरे के राज खोले थे। 

ईशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी की है। इसके साथ ही उन्होंने भरत ईशा फिल्म्स के प्रोडक्शन हाउस की भी घोषणा की है, जिसे उन्होंने पति भरत तख्तानी के साथ लॉन्च किया। इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा समर्थित पहली फिल्म राम कमल मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'एक दुआ' है, जिन्होंने पहले शार्ट फिल्म 'केकवॉक' में अभिनेत्री का निर्देशन किया था। फिल्म में ईशा मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन