1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हर सुबह इस एक चीज की आवाज से उठती हैं जैकलीन फर्नांडिस

हर सुबह इस एक चीज की आवाज से उठती हैं जैकलीन फर्नांडिस

 Published : Jul 24, 2020 11:36 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 11:36 pm IST

जैकलीन फर्नाडीज आजकल हर सुबह उठने के लिए अलार्म घड़ी की मदद नहीं लेती हैं, बल्कि इस काम की जिम्मेदारी अब किसी और के कंधे पर है।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडिस Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINEF143

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज आजकल हर सुबह उठने के लिए अलार्म घड़ी की मदद नहीं लेती हैं, बल्कि इस काम की जिम्मेदारी अब किसी और के कंधे पर है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक तोता उनकी खिड़की के पास बोलता नजर आ रहा है।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "सुबह 7.23 मिनट का वेक अप कॉल।"

jacqueline fernandez instagram story
Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINEF143जैकलीन फर्नांडिस इंस्टाग्राम स्टोरी

इस महीने की शुरुआत में जैकलीन ने इस बात का खुलासा किया था कि वह हाल फिलहाल में तनाव से गुजर रही हैं, हालांकि इसकी वजह के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन इतना जरूर बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए वह हर रोज योगाभ्यास कर रही हैं।

अभिनय की बात करें, तो जैकलीन ने हाल ही में वेब फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' के साथ डिजिटल में अपना डेब्यू किया और इसके साथ ही उन्होंने एक ऑनलाइन डांस कंपीटिशन 'होम डांसर' को भी लॉन्च किया।

(इनपुट -आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन