1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर बंगाली एक्टर और टीएमसी के पूर्व सांसद तपस पाल का 61 साल की उम्र में निधन

मशहूर बंगाली एक्टर और टीएमसी के पूर्व सांसद तपस पाल का 61 साल की उम्र में निधन

 Published : Feb 18, 2020 08:39 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 08:39 am IST

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और एक्टर तपस पाल का 61 साल की उम्र में देहांत हो गया।

तपस पाल- India TV Hindi
तपस पाल

मुंबई: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और एक्टर तपस पाल का 61 साल की उम्र में देहांत हो गया। दिल की धड़कन रुक जाने की वजह मुंबई एक हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। तपस पाल बंगाली फिल्मों के मशहूर एक्टर थे।

29 सितंबर 1958 को पैदा हुए तपस पाल ने 22 साल की उम्र में अभिनय शुरू किया। पहली ही फिल्म दादर कीर्ति से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद साहेब, परबत प्रिया, भालोबासा भालोबासा, अनुरागर चोयान और अमर बंधन समेत तमाम फिल्मों में उन्होंने काम किया। तपस पाल ने बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया। माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'अबोध' में वो नजर आए थे।

तपस पाल ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से 2014 का आम चुनाव जीता था। 

क्या बिग बॉस का विनर फिक्स था? कलर्स चैनल ने जारी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन