1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने शेयर किया संजय मिश्रा की अगली फिल्म 'कामयाब' का पोस्टर, आज रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख खान ने शेयर किया संजय मिश्रा की अगली फिल्म 'कामयाब' का पोस्टर, आज रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Feb 18, 2020 06:53 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 06:53 am IST

फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे और यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है।

शाहरुख खान, संजय मिश्रा, कामयाब- India TV Hindi
शाहरुख खान ने शेयर किया संजय मिश्रा की अगली फिल्म 'कामयाब' का पोस्टर

मुंबई: संजय मिश्रा की फिल्म 'कामायाब' के निर्माता शाहरुख खान ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में संजय मिश्रा अलग-अलग अवतार में नज़र आ रहे है। कामयाब में बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं से जुड़ी कड़वी-मीठी कहानी देखने मिलेगी। और इसी के साथ, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भारत के दर्शकों के लिए 'कामायाब' पेश के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Stories

टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया गया है और लिखते है,"डाकू से लेकर डॉक्टर तक, पुलिस से लेकर माफिया... तैयार रहिए एक्स्ट्रा से एक्स्ट्रा ऑर्डनरी कहानी एक कैरेक्टर एक्टर की। 

https://twitter.com/RedChilliesEnt/status/1229290897650569216

शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है-

फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे और यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अपनी शार्ट फिल्म 'अमदावाद मा फेमस' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित "कामायाब" 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।

मुझसे शादी करोगे: याद है पैराग्लाइडिंग वाला ये लड़का? शहनाज गिल से शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन