1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुझसे शादी करोगे: याद है पैराग्लाइडिंग वाला ये लड़का? शहनाज गिल से शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा

मुझसे शादी करोगे: याद है पैराग्लाइडिंग वाला ये लड़का? शहनाज गिल से शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा

 Published : Feb 17, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 07:42 pm IST

शहनाज गिल से शादी करने पहुंचा है मनाली में पैराग्लाइडिंग करते वक्त खुद को गाली देने वाला लड़का।

मुझसे शादी करोगे, शहनाज गिल- India TV Hindi
मुझसे शादी करोगे

नई दिल्ली: 'बिग बॅास 13' उधर खत्म हुआ और इधर कलर्स चैनल ने शुरू कर दिया नया शो। इस शो का नाम है 'मुझसे शादी करोगे'। इस सो में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल एक बार फिर से नजर आएंगे। इसमें पारस और शहनाज अपने लिये जीवनसाथी ढूंढ़ते दिखेंगे। शो के तमाम प्रोमो सामने आए हैं जिसमें पारस छाबड़ा से शादी करने की हसरत लेकर आईं लड़कियां और शहनाज से शादी की हसरत लिए आए लड़के नजर आ रहे हैं। मनीष पॉल इस शो के होस्ट हैं। शहनाज वाले प्रोमो में में एक कंटेस्टेंट पर हमारी नजर पड़ी और हमने सोचा आपको भी बता दें कि ये कंटेस्टेंट है कौन?

आपको याद होगा कुछ महीने पहले एक लड़के का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वो मनाली में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे और ऊपर जाकर उन्हें डर लगने लगे तो जमकर गालियां निकालते हुए खुद को कोस रहे थे। लड़के का नाम है विपिन साहू और अब वही विपिन शहनाज से शादी करने की हसरत लिए शो में पहुंचे हैं। वो शहनाज गिल के लिए फूलों का गुलदस्ता और केक लेकर पहुंचे हैं। शहनाज उनसे एक टास्क भी कराती हैं। देखिए वीडियो-

बता दें, शो में शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज गिल भी होंगे जो दूल्हा ढूंढ़ने में उनकी मदद करेंगे। इस शो में शहनाज का एक दोस्त भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचा है। कलर्स चैनल पर ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन