1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

 Published : Oct 29, 2021 02:40 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 05:21 pm IST

कथित तौर पर अभिनेता अपने जिम में कसरत कर रहे थे जब वह अचानक गिर गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुनीत राजकुमार - India TV Hindi
पुनीत राजकुमार  Image Source : INSTAGRAM

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार, 29 अक्टूबर को एक घातक कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। कथित तौर पर अभिनेता अपने जिम में कसरत कर रहे थे जब वह अचानक गिर गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुनीत को बाद में विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। एक्टर महज 46 साल के थे। उनके निधन की खबर पूरी फिल्म बिरादरी को हिलाकर रख दिया है।

 पुनीत के बड़े भाई शिव राजकुमार और परिवार के सदस्यों को अस्पताल में प्रवेश करते देखा गया, जबकि अभिनेता यश, दर्शन और कई अन्य लोग भी अस्पताल । कर्नाटक सी.एम. बसवराज बोम्मई भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इससे पहले डॉक्टर ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

पावरस्टार के रूप में लोकप्रिय, पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार थे। पुनीत ने हाल ही में निर्देशक चेतन कुमार के साथ 'जेम्स' की शूटिंग पूरी की थी और 'द्वित्वा' पर पवन कुमार के साथ बहुप्रतीक्षित सहयोग पर काम शुरू करना था। उनकी सबसे हालिया रिलीज 'युवरत्ना' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन