1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए फैन ने तय किया 900 किलोमीटर का सफर, लेकिन...

रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए फैन ने तय किया 900 किलोमीटर का सफर, लेकिन...

 Written By: PTI
 Published : Jun 24, 2021 06:41 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 06:42 am IST

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए उनके एक प्रशंसक ने तेलंगाना से कर्नाटक के कोडागु पहुंचने के लिए 900 किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर तय किया।

Fan decided to travel 900 km to meet Rashmika Mandanna latest news - India TV Hindi
रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए फैन ने तय किया 900 किलोमीटर का सफर, लेकिन...  Image Source : INSTAGRAM: RASHMIKA_MANDANNA

तेलुगु एवं हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए उनके एक प्रशंसक ने तेलंगाना से कर्नाटक के कोडागु पहुंचने के लिए 900 किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर तय किया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर उसे अभिनेत्री से मिले बिना ही वापस घर लौटना पड़ा। 

तेलंगाना का रहने वाला आकाश त्रिपाठी अभिनेत्री मंदाना का बहुत बड़ा प्रशंसक है। मंदाना को देखने की चाहत में त्रिपाठी ने उनके घर पहुंचने के लिए गूगल सर्च की मदद ली और वह मैसूर को जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ। इसके बाद त्रिपाठी ने अभिनेत्री के गृह जिले कोडागु पहुंचने के लिए माल ढोने वाले आटो में सवारी की। 

'डियर कॉमरेड' के हिंदी डब वर्जन ने पार किए 25 करोड़ व्यूज, रश्मिका मंदना ने कही ये बात

पूरे रास्ते भर वह अभिनेत्री के घर का रास्ता पूछता हुआ आगे बढ़ता रहा। ऐसे में युवक पर शक होने पर लोगों ने पुलिस को त्रिपाठी के बारे में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल त्रिपाठी को पकड़ा और उसे वापस तेलंगाना जाने को कहा क्योंकि कोडागु में लॉकडाउन लागू था। 

पुलिस ने बताया कि जब प्रशंसक को यह पता चला कि अभिनेत्री शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में हैं तो वह वापस लौट गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन