1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल सुपरस्टार विजय के जन्मदिन पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं

तमिल सुपरस्टार विजय के जन्मदिन पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं

 Published : Jun 22, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 07:20 pm IST

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय अब 'मास्टर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

bollywood news- India TV Hindi
विजय के जन्मदिन पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं Image Source : TWITTER/SEVENSCREENSTUDIO

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार विजय सोमवार को 46 वर्ष के हो गए। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों, दोस्तों, और सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री मालविका मोहनन, जिन्हें आगामी 'मास्टर' में विजय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा, उन्होंने लिखा, "सबसे कूल और सबसे मजेदार सह-कलाकार, जिसके साथ काम करने में मजा आता है। हैप्पी बर्थडे।"

निर्देशक ए.आर. मुरुगादोस ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो विजय सर, इस साल आपको ढेर सारी खुशियां और शांति मिले।"

अभिनेता-निर्माता धनुष ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक प्रिय विजय सर।"

अभिनेता और निर्माता निविन ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो थलपति विजय सर।"

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे विजय सर आपको ढेरों शुभकामनाएं, यूहीं हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए और हम सबको प्रेरित करते रहिए।"

 

अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने पोस्ट किया, "जन्मदिन मुबारक हो थलपति विजय सर।"

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं थलपति विजय, आप सबसे बेहतर हो।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय अब 'मास्टर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन