1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने बेटे के लिए बुना अजीबोगरीब हेयरबैंड, लिखा- जैसा भी बना है जार इसे पहनने वाला है

फराह खान ने बेटे के लिए बुना अजीबोगरीब हेयरबैंड, लिखा- जैसा भी बना है जार इसे पहनने वाला है

 Published : May 15, 2020 10:50 pm IST,  Updated : May 15, 2020 11:45 pm IST

फराह ने इंस्टाग्राम पर एक भूरे रंग के हेयरबैंड की तस्वीर साझा की है, जिसे वह बुनने की कोशिश कर रही थीं।

Farah Khan- India TV Hindi
Farah Khan Image Source : FARAH KHAN INSTAGRAM

मुंबई: कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने अपने बेटे जार के लिए एक हेयरबैंड बुनने की कोशिश की, हालांकि वह इसमें विफल हो गईं। उनका कहना था कि यह कुछ ऐसा बन गया है, जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकतीं। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक भूरे रंग के हेयरबैंड की तस्वीर साझा की है, जिसे वह बुनने की कोशिश कर रही थीं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मैंने अपने बेटे जार के लिए एक हेयरबैंड बुनने की कोशिश की, यह स्पष्ट तौर पर कुछ ऐसा बन गया जिसके बारे में सोच भी नहीं सकती। क्या यह मास्क है? क्या यह कमर का कपड़ा है? क्या यह इटली का झंडा है? जो भी है, जार अब इसे पहनने वाला है। कोई राय?"

फराह खान ने हाल ही में बच्चों के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें बच्चे उनका इंटरव्यू लेते दिख रहे थे।

हाल ही में फराह की बेटी दीवा ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित आवारा जानवरों के लिए अपनी पेंटिंग बेचकर 2 लाख रुपये जुटाए थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन