1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: मल्टी टेलेंटेड हैं फरहान अख्तर, जानें कुछ खास बातें

Happy B’day: मल्टी टेलेंटेड हैं फरहान अख्तर, जानें कुछ खास बातें

 Published : Jan 09, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 12:23 pm IST

फरहान अख्तर सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म मुंबई में पटकथा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर 9 जनवरी, 1974 को हुआ। वह ईरानी-मुस्लिम परिवार से हैं। उन्होंने जुहू के मानिक जी कूपर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की।

Farhan- India TV Hindi
Farhan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म मुंबई में पटकथा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर 9 जनवरी, 1974 को हुआ। वह ईरानी-मुस्लिम परिवार से हैं। उन्होंने जुहू के मानिक जी कूपर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद कॉमर्स में डिग्री के लिए उन्होंने एचआर कॉलेज में दाखिला लिया, हालांकि दूसरे ही साल उन्होंने उसे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े:-

फरहान बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पाश्र्वगायक, गीतकार, फिल्म निर्माता और टीवी होस्ट भी हैं। उन्हें बचपन से ही इस क्षेत्र में दिलचस्पी थी, इसलिए कड़ी मेहनत की बदौलत अपना खास मुकाम बनाने में कामयाब रहे।

वह जानेमाने शायर जांनिसार अख्तर के पोते और बॉलीवुड की फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर फराह खान के चचेरे भाई हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी उनकी सौतेली मां हैं। हाल ही में फरहान की बहन जोया अख्तर ने फिल्म 'लक बाइ चांस' के निर्देशन के साथ फिल्मी-दुनिया में कदम रखा है।

फरहान ने वर्ष 2000 में 3 साल के करीबी रिश्ते के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी के साथ शादी की। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। उनकी दो बेटियां-अकीरा और शाक्या हैं। उन्होंने शादी के 16 साल बाद आधिकारिक रूप से 21 जनवरी, 2016 को अलगाव की घोषणा कर दी। निर्देशक के रूप में वर्ष 2001 में उनकी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' को काफी सराहा गया। इसके साथ उन्हें बेहतरीन कलाकार के तौर पर पहचाना जाने लगा। वर्ष 1991 की फिल्म 'लम्हे' में यश चोपड़ा को निर्देशन और छायांकन में सहयोग देने के लिए उन्हें सराहा गया था। उस समय वह महज 17 साल के ही थे।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन