1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायरेक्टर हंसल मेहता को अज्ञात कॉलर कर रहा परेशान, ट्वीट कर पुलिस से मांगी मदद

डायरेक्टर हंसल मेहता को अज्ञात कॉलर कर रहा परेशान, ट्वीट कर पुलिस से मांगी मदद

 Published : Jan 10, 2021 07:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 07:27 pm IST

फिल्मकार हंसल मेहता को अज्ञात कॉलर द्वारा परेशान किया जा रहा है। डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

Hansal Mehta- India TV Hindi
Hansal Mehta Image Source : INSTAGRAM/HANSAL MEHTA

फिल्मकार हंसल मेहता और उनके परिवार को रोहित नाम वाले एक अज्ञात कॉलर द्वारा शनिवार को रातभर को कथित तौर पर फोन पर परेशान किया गया। फिल्मकार ने रविवार को ट्विटर पर मुंबई पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते इस मामले की शिकायत की।

ये है वरुण धवन का शादी का प्लान, जानिए आखिर कब ले रहे हैं गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे

हंसल मेहता ने अपने परिवार को परेशान करने वाले व्यक्ति के फोन नंबर के साथ ट्वीट किया, "प्रिय मुंबई पुलिस यह अज्ञात व्यक्ति जिसे ट्रूकॉलर रोहित नाम से दिखा रहा है, वह कल रात से हमें लगातार परेशान कर रहा है। कृपया इस व्यक्ति को फटकारें और उचित कार्रवाई करें।"

हालांकि, मुंबई पुलिस ने जवाब दिया कि वे केवल तभी जांच शुरू कर सकते हैं जब फिल्मकार पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, "आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।"

गौहर खान का जैद दरबार से निकाह के बाद पहला बयान, बोलीं- 'खुश हूं हमने शादी करने में देर नहीं लगाई'

मेहता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने फिल्मकार को 'शो ऑफ' नहीं करने और इसके बजाय परेशान करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक कर देने के लिए कहा।

इस पर, मेहता ने जवाब दिया, "उसे फटकार लगाने की जरूरत है। परेशान किए जाने पर कोई शो ऑफ नहीं करता है और मेरा परिवार इस व्यक्ति के व्यवहार से व्यथित है।"

आपको बता दें, हंसल मेहता फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों का निर्देशन किया है। इन फिल्मों में 'कलाकार', 'अलीगढ़', 'सिटी लाइट्स', 'सिमरन', 'ओमार्टा', 'द: एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'छलांग' फिल्म शामिल हैं। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन