1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि राकेट के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि राकेट के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन

 Published : May 05, 2021 02:35 pm IST,  Updated : May 05, 2021 02:35 pm IST

अजय शर्मा बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में एडिटिंग कर चुके थे। वो फिलहाल रश्मि रॉकेट से जुड़े थे। उन्होंने बंदिश बैंडिट्स के लिए भी एडिटिंग की थी।

ajay sharma- India TV Hindi
ajay sharma Image Source : TWITTER/@SUVONKARB

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि राकेट के अडिटर अजय शर्मा ने दस दिन तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद आखिरकार हार मान ली। अजय कोरोना संक्रमित थे और अस्पताल में भरती थे। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे चला गया था और इसीलिए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके लिए ऑक्सीजन की गुहार भी लगाई थी।

एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने ट्वीट करके अजय शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है - श्रिया ने लिखा है - टूट गई हूं मैं, हमने आज अजय  शर्मा को खो दिया। वो एक बेहतरीन एडिटर ही नहीं इंसानियत का हीरा भी थे। 

अजय शर्मा तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्म‍ि रॉकेट में बतौर एडिटर काम कर रहे थे। इससे पहले वो रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस, कारवां, अनुराग कश्यप की फिल्म लूडो, और कियारा आडवाणी की फिल्म इंदू की जवानी के लिए भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सुपरहिट वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स में भी एडिटिंग का काम किया है। 

अजय के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल पसर गया है। एक एक करके बॉलीवुड के लोग मरते जा रहे हैं औऱ इंडस्ट्री इनकी भरपाई कैसे कर पाएगी, ये सोचने का विषय है। 

पिछले दिनों बेहतरीन एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल की भी कोरोना के चलते मौत हो गई थी। इसी हफ्ते निक्की तंबोली के भाई और पिया बाजपेयी के भाई ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन