1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना से बिना पूछे कर दिया आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज

कंगना से बिना पूछे कर दिया आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज

 Written By: Agency
 Published : Jun 20, 2015 07:26 am IST,  Updated : Jun 20, 2015 07:28 am IST

मुंबई:  कंगना से बिना पूछे कर दिया उनकी और सनी देओल की फिल्म आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।। फिल्म को ऐसे वक्त पर रिलीज किया गया है जब

कंगना से बिना पूछे कर...- India TV Hindi
कंगना से बिना पूछे कर दिया आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज

मुंबई:  कंगना से बिना पूछे कर दिया उनकी और सनी देओल की फिल्म आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।। फिल्म को ऐसे वक्त पर रिलीज किया गया है जब कंगना बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों की में शुमार हो गई हैं।

आई लव न्यू यॉर्क फिल्‍म दो साल पहले ही बनकर तैयार हो चुकी और पिछले साल वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये रिलीज नहीं हो सकी। लेकिन फिल्म के निर्देशकों राधिका राव और विनय सप्रु ने अब इसे 10 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है।

फिल्म के निर्माता कंगना की पिछली फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सक्सेस को भुनाना चाहते हैं। हालांकि फिल्म का ट्रेलर लोगोम के दिल तक नहीं पहुंचा है। खुद कंगना भी नहीं चाहती कि यह फिल्म रिलीज हो। उन्होंने तो फिल्म की रिलीज के खिलाफ कोर्ट जाने तक की धमकी दे डाली थी।

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं बन सकी। अब जब फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया गया तो कंगना हैरान रह गईं। 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्में सफल होने के बाद भला कंगना इस फिल्म का विरोध क्यो नही करें। कंगना को डर है कि यह फिल्म उनके करियर को मुश्किल में डाल सकती है।

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में कंगना रनोट और सनी देओल ने पहली बार साथ काम किया हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन