1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF Chapter 2 का पहला लुक पोस्टर 21 दिसंबर को होगा

KGF Chapter 2 का पहला लुक पोस्टर 21 दिसंबर को होगा

 Published : Dec 14, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 07:02 pm IST

केजीएफ की सफलता के बाद अब इस फिल्म सीवक्ल KGF Chapter 2 आने वाला है। फिल्म का पहला लुक पोस्टर 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

KGF Chapter 2- India TV Hindi
केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ की सफलता के बाद फैन्स को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार था। अब लगता है फैन्स का यह इंतजार भी खत्म होने वाला है। केजीएफ चैप्टर 2 के मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक पोस्टर की रिलीज डेट अनाउंस की है।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। उन्होंने केजीएफ 2 का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सेलिब्रेशन का यह सही समय है। केजीएप चैप्टर 2 का पहला लुक पोस्टर 21 दिसंबर को रिलीज होगा। पोस्टर सोशल मीडिया पर शाम 5:45 बजे रिलीज किया जाएगा। 

आपको बता दें केजीएफ बीते साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसी दिन एक साल बाद दूसरे भाग का पहला लुक पोस्टर शेयर किया जाने वाला है। दूसरे भाग का संजय दत्त भी हिस्सा होने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है।

केजीएफ चैप्टर 1 में यश, श्रीनिधि शेट्टी और मालविका अविनाश अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन