1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ इस वजह से नाराज शख्स ने तमन्ना भाटिया पर फेंका जूता, पुलिस ने किया अरेस्ट

सिर्फ इस वजह से नाराज शख्स ने तमन्ना भाटिया पर फेंका जूता, पुलिस ने किया अरेस्ट

 Published : Jan 29, 2018 10:52 am IST,  Updated : Jan 29, 2018 10:54 am IST

तमन्ना भाटिया पर हाल ही में एक शख्स ने जूता फेंक दिया है। दरअसल वह हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित पर जूता फेंका। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका...

tamannah bhatia- India TV Hindi
tamannah bhatia

हैदराबाद: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अदाकारा तमन्ना भाटिया पर हाल ही में एक शख्स ने जूता फेंक दिया है। दरअसल वह हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित पर जूता फेंका। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह जेवरातों के एक स्टोर का उद्घाटन कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि, हालांकि तमन्ना को नहीं बल्कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा। नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने  कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं।

इंस्पेक्टर ने बताया, ‘‘करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री द्वारा हाल की फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं को लेकर निराश था।’’ उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि तमन्ना को हिन्दी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

बता दें कि तमन्ना इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ना नूवे’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। खास अपनी इस फिल्म के लिए वह टैंगो डांस भी सीख रही हैं। इसके अलावा उन्हें सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'क्वीन' के तेलुगू रीमेक में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन