1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विंटर वेडिंग को लेकर गौहर खान ने बताई अपनी चाहत, कहा हमेशा से चाहत थी

विंटर वेडिंग को लेकर गौहर खान ने बताई अपनी चाहत, कहा हमेशा से चाहत थी

 Published : Dec 10, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 01:01 pm IST

गौहर खान और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर को हो रही है। गौहर खान ने शादी के सीजन को लेकर अपनी चाहत बयां की है। 

gauhar khan- India TV Hindi
गौहर खान Image Source : INSTAGRAM/GAUAHARKHAN

एक्ट्रोस गौहर खान इस साल क्रिसमस पर जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं। गौहर खान ने खुलासा किया है कि वह हमेशा से विंटर यानी सर्दियों में ही शादी करना चाहती थीं, क्योंकि यह उसका पसंदीदा मौसम है। अभिनेत्री ने कहा कि वह विंटर के दौरान दिल्ली में अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

गौहर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "विंटर मेरा फेवरेट सीजन यहां है .. मैं हमेशा सर्दियों की शादी करना चाहती थी.. स्वेटर के लिए विशेष प्यार .. सर्दियों के बारे में आपका फेव पार्ट क्या है? मैं दिल्ली में अपने फैमली के साथ समय बिताती हूं।"

आपको बता दें कि गौहर 25 दिसंबर को संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं जो प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अपनी रिंग सेरेमनी के बाद गौहर ने जैद के साथ शादी की डेट को अनाउंस किया था। गौहर पिछले दिनों जेद और उनके परिवार के साथ वेकेशन पर भी गई थी। फैंस के लिए गौहर जैद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन