1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब दो शाहरुख खान के बीच फंसी गौरी खान, किंग खान ने किया मजेदार कमेंट

जब दो शाहरुख खान के बीच फंसी गौरी खान, किंग खान ने किया मजेदार कमेंट

 Published : Jul 17, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 08:17 pm IST

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके वैक्स स्टेच्यू के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर शाहरुख खान ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

shahrukh khan and gauri khan- India TV Hindi
शाहरुख खान और गौरी खान Image Source : TWITTER/@GAURIKHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से घर में होने को लेकर मजाक किया है। शुक्रवार को गौरी खान ने एक तस्वीर ट्वीट कीं, जिसमें वह पेरिस में स्थित वैक्स म्यूजियम मुसी ग्रेविन में अपने पति शाहरुख खान और मोम से बनी उनकी मूर्ति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

इसके कैप्शन में वह लिखती हैं, "दो संभालने के लिए काफी ज्यादा है..।"

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने लिखा, "और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर पे हैं।"

शाहरुख का यह ट्वीट एक मजाकिया लहजे में खुद पर इस बात को लेकर तंज कसने जैसा मालूम पड़ता है कि उन्होंने 'जीरो' के बाद से कोई नई फिल्म नहीं की है, जो दिसंबर, 2018 में रिलीज हुई थी।

शाहरुख के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनके प्रशंसकों ने जाहिर किया कि वे उनकी फिल्मों को कितना मिस कर रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन