1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान बेटी सुहाना और दोनों बेटों आर्यन- अबराम के साथ मालदीव मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटो

गौरी खान बेटी सुहाना और दोनों बेटों आर्यन- अबराम के साथ मालदीव मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटो

 Published : Jul 22, 2019 07:48 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 07:51 am IST

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इन दिनों अपने तीनों बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। गौरी ने हाल ही में बेटी सारा, दोनों बेटे अबरान और आर्यन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 सुहाना, आर्यन- अबराम - India TV Hindi
 सुहाना, आर्यन- अबराम 

गौरी खान इन दिनों अपने तीनों बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। गौरी ने हाल ही में बेटी सारा और दोनों बेटे अबरान और आर्यन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।गौरी ने अपने तीनों बच्चों के फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। गौरी ने लिखा है कि 'माई थ्री लिटिल'। आपको बता दें कि किंग खान और गौरी के तीनों बच्चों की प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान अपने बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ मालदीव्स में थे। कुछ दिन पहले शाहरुख औऱ उनके बच्चों की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाई दी थीं। अब उन्होंने एक विडियो शेयर किया है जिसमें उनकी छुट्टियों की एक झलक दिखाई पड़ रही है। अब शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीर शेयर की है। तीनों यॉट पर हैं और तस्वीर काफी प्यारी है।

शाहरुख खान के बेटे फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी वर्जन में डबिंग को लेकर चर्चा में हैं वहीं उनकी बेटी सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन