1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बेटों ने एन्जॉय किया 'नाइट आउट', गौरी खान ने शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान के बेटों ने एन्जॉय किया 'नाइट आउट', गौरी खान ने शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 28, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 06:57 pm IST

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें आर्यन अपने छोटे भाई अबराम के साथ कुछ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

Gauri Khan shares photo of her son- India TV Hindi
गौरी खान ने शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM/ GAURIKHAN

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भले ही इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव न हों लेकिन उनकी मां गौरी खान सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें आर्यन अपने छोटे भाई अबराम के साथ किताब देख रहे हैं। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा है - 'बॉयज नाइट आउट।' 

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। उनके इस पोस्ट पर सेलिब्रेटी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अमृता अरोड़ा, भावना पांडे, फराह खान जैसे कई सेलिब्रेटीज ने इमोजी शेयर कर अपना प्यार बरसाया है।

आर्यन अपनी बहन सुहाना खान की तरह इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करना नहीं पसंद करते। वहीं जब भी उनकी कोई तस्वीर वायरल होती है उनके फैन क्लब में जगह बना लेती हैं। कुछ दिन पहले आर्यन की अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो वायरल हुई थी। इससे पहले भी आर्यन की ग्रेजुएशन की तस्वीर लाइमलाइट में रही थी। 

 

आपको बता दें आर्यन शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं। इस साल की शुरुआत में ट्विटर पर  'ask me amything' सेशन के दौरान, सुपरस्टार ने बच्चों को अपने दोस्तों के रूप में टैग किया था। जब उनके एक फैन ने सवाल किया था कि, 'सर, आपने एक बार कॉफी विद करण में कहा था कि आपका कोई दोस्त नहीं है और आप दोस्ती बनाए रखना नहीं जानते हैं। क्या आप अब भी यही कहेंगे?' तो फैंस के इस कमेंट पर SRK ने जवाब दिया था, 'नहीं अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं।'

Bhool Bhulaiyaa 2 Motion Poster: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का मोशन पोस्टर रिलीज

शाहरुख खान ने यह भी बताया था कि आर्यन डॉयरेक्टर बनना चाहते हैं और उनकी बेटी सुहाना खान अभिनेत्री बनना चाहती हैं। फिलहाल शाहरुख खान आने वाले दिनों में फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन