1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान के लिए अबराम ही नहीं करण जौहर के दोनों बच्चे रूही- यश बेहद है खास, शाहरुख खान ने किया खुलासा

गौरी खान के लिए अबराम ही नहीं करण जौहर के दोनों बच्चे रूही- यश बेहद है खास, शाहरुख खान ने किया खुलासा

 Published : May 05, 2019 08:02 pm IST,  Updated : May 05, 2019 08:16 pm IST

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान मां गौरी खान के साथ कुछ इस तरह छुट्टियों का मजा ले रहे हैं लेकिन सिर्फ अबराम ही नहीं बल्कि गौरी खान ने करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश के साथ फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। गौरी ने लिखा है- "तीन मसखरों के साथ वक्त बिताते हुए।"

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: शाहरुख खान के बेटे अबराम खान मां गौरी खान के साथ कुछ इस तरह छुट्टियों का मजा ले रहे हैं लेकिन सिर्फ अबराम ही नहीं बल्कि गौरी खान ने करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश के साथ फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। गौरी ने लिखा है- "तीन मसखरों के साथ वक्त बिताते हुए।" वहीं शाहरुख खान ने भी इस फोटो के नीचे प्यारा सा कमेंट किया है उन्होंने लिखा है- मां तुझे सलाम। शाहरुख खान के इस कमेंट से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि गौरी खाने अपने बच्चों की तरह ही करण जौहर के बच्चों को मानती हैं। वह उन्हें मां की तरह ही प्यार करती हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। कुछ घंटो अंदर ही इस फोटो को 1 लाख 24 हजार सात सौ बाइस लाइक्स मिल चुके हैं।

दरअसल, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बच्चों संग संडे का हॉलीडे बिताते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में गौरी खान की गोद में बैठे हुए अबराम खान और पास में बैठे हुए करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही नजर आए। इस तस्वीर को गौरी खान ने कैप्शन द‍िया, "तीन मसखरों के साथ वक्त बिताते हुए।"

इस तस्वीर पर किंग खान ने ल‍िखा- मां तुझे सलाम। गौरी खान की इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए ल‍िखा, टू क्यूट। एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने स्माइली बनाकर फोटो पर कमेंट किया।

https://twitter.com/iamsrk/status/1124959285249634305

शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं। गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर ड‍िजाइनर हैं। उनके सोशल मीड‍िया अकाउंट पर शानदार वर्क की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। गौरी खान और शाहरुख खान की मुंबई में वोट‍िंग के दौरान तस्वीरें बीते द‍िनों वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में गौरी और शाहरुख के साथ उनके बेटे अबराम खान नजर आए थे। बेटे को पोल‍िंग बूथ पर ले जाने के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा भी शाहरुख ने किया था। उन्होंने कहा, बेटे को वोट‍िंग और बोट‍िंग में कंफ्यूजन था। इसी का अनुभव कराने साथ लेकर आया हूं।

ये भी पढ़ें:

टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस हार्दिक पांड्या की वजह से हो गईं ट्रोल, पढ़िए पूरी खबर

कैटरीना कैफ ने खुद को दिया इतनी महंगी कार, कीमत उड़ा देगी होश

अक्षय कुमार के नागरिकता विवाद को लेकर अनुपम खेर ने दिया ये बड़ा बयान

क्या अक्षय कुमार से वापस ले लिया जाएगा नेशनल अवॉर्ड?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन