1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने डॉक्टर बहन की फोटो शेयर कर लिखा- मुझे तुम पर गर्व है...

टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने डॉक्टर बहन की फोटो शेयर कर लिखा- मुझे तुम पर गर्व है...

 Published : May 08, 2020 05:05 pm IST,  Updated : May 08, 2020 05:05 pm IST

गौरी प्रधान 'कुटुंब', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'तू आशिकी' जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। 

Gauri Pradhan Sister- India TV Hindi
गौरी प्रधान की डॉक्टर बहन अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का कर रही हैं इलाज Image Source : INSTAGRAM

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। एक तरफ लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी सहित कई कोरोना वॉरियर्स कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा में जुटे हुए हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने भी अपनी डॉक्टर बहन की फोटो शेयर की है, जो अस्पताल में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है। 

गौरी प्रधान ने बहन की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेबी सिस्टर.. एक डॉक्टर, जो कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अपना काम कर रही है। बाकी सभी भी वही कर रहे हैं.. डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ, सेनिटाइजेशन कर्मचारी और पुलिस.. सच्चे हीरोज। #drgeetanjalipradhan #fightagainstcorona #lockdown'

लॉकडाउन में गौरी अपने पति हितेन तेजवानी और बच्चों के साथ घर पर ही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया।

बता दें कि गौरी प्रधान कुटुंब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, मेरी आशिकी तुमसे ही और तू आशिकी जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। उनकी और हितेन की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में शोज किए। एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन