1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेनेलिया डिसूजा तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस से हुईं थीं संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

जेनेलिया डिसूजा तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस से हुईं थीं संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Aug 29, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 08:07 pm IST

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थीं। अब वह ठीक हो गई हैं। जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

genelia d souza- India TV Hindi
जेनेलिया डिसूजा Image Source : INSTAGRAM/GENELIAD

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा 3 हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थी।आज जेनेलिया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैन्स को इस बात की जानकारी दी है। 

जेनेलिया ने पोस्ट में लिखा- मैं तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। बीते 21 दिनों से मुझे लक्षण नजर नहीं थे। भगवान की कृपा आज मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  इन दिनों में आपके आशीर्वाद से मेरी लड़ाई आसान हो लेकिन साथ ही मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि आइसोलेशन के ये 21 दिन मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा- फेसटाइम से अकेलेपन को दूर नहीं कर सकते हैं। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ वापस आकर खुश हूं। अपने आप को प्यार के साथ घेरें जो कि सच है और यह सब एक की जरूरत है। जल्दी परीक्षण करें, हेल्दी खाएं, फिट रहें- इस राक्षस से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

कई बॉलीवुृड सेलिब्रिटीज ने जेनेलिया के पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही जेनेलिया के फैन्स उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। चारों कोरोना वायरस को मात देकर घर वापिस आ चुके हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन