1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑनलाइन रिलीज हुई मिया माल्कोवा की फिल्म God, Sex, and Truth, निर्देशक ने कहा हेडफोन लगाकर देखना

ऑनलाइन रिलीज हुई मिया माल्कोवा की फिल्म God, Sex, and Truth, निर्देशक ने कहा हेडफोन लगाकर देखना

 Published : Jan 26, 2018 08:09 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 08:24 pm IST

मिया ने साल 2012 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा, और जल्द ही हार्डकोर पोर्न की दुनिया में अपने लिए जगह बना ली।

God, Sex And Truth - India TV Hindi
God, Sex And Truth

नई दिल्ली: राम गोपाल वर्मा की फिल्म God, Sex, and Truth ऑनलाइन रिलीज हो गी है। फिल्म में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया मल्कोवा है लीड रोल में हैं। फिल्म के पोस्टर जब राम गोपाल वर्मा ने शेयर किए तो उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला भी दर्ज हो गया था। खैर अब यह फिल्म रिलीज हो गई है, और राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके इसकी जानाकरी बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दी है।

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का लिंक शेयर करते हुए लिखा है- “गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ को हेड फोन या अच्छे स्पीकर के साथ देखें क्योंकि इसमें एम.एम. कीरावनी का म्यूजिक है जो फिल्म की ताकत है बिल्कुल मिया मल्कोवा की ब्यूटी की तरह।”

रामगोपाल वर्मा ने “गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ” के बारे में फेसबुक पर भी लिखा था। वहां इस फिल्म का जिक्र करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा था- "गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ न तो फिल्म है, न ही शॉर्ट फिल्म और न ही सीरीज, यह सिर्फ मिया मल्कोवा के बारे में है जो सेक्स के ऊपर बात कर रही हैं कि सेक्स के उनके लिए क्या मायने हैं। "

कौन है मिया मल्कोवा?

मिया मल्कोवा 1 जुलाई साल 1992 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में पैदा हुई थीं। मिया ने साल 2012 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा, और जल्द ही हार्डकोर पोर्न की दुनिया में अपने लिए जगह बना ली। पोर्न की दुनिया का रास्ता मल्कोवा को दिखाने वाली उनकी बचपन की दोस्त थी, जो उन्हें दूसरी क्लास से जानती थी। मिया मल्कोवा को कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं जो पोर्न की दुनिया में दिए जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन