1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gold Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहले ही दिन फिल्म ने किया इतना कारोबार

Gold Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहले ही दिन फिल्म ने किया इतना कारोबार

 Published : Aug 16, 2018 11:32 am IST,  Updated : Aug 16, 2018 11:34 am IST

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई फिल्म 'गोल्ड' उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यारा हासिल हो रहा है। इसी को देखते हुए ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म को नेशनल हॉलीडे का भी भरपूर फायदा मिला है।

Gold Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
Gold Box Office Collection Day 1

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई फिल्म 'गोल्ड' उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यारा हासिल हो रहा है। इसी को देखते हुए ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म को नेशनल हॉलीडे का भी भरपूर फायदा मिला है। सिर्फ इतना ही 'गोल्ड' पहले ही दिन की कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड भी कायम भी कर लिया है। फिल्मकार रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के इतिहास पर आधारित है। जब आजाद भारत में पहली बार अपने देश के लिए हॉकी खेली गई और वर्ष 1948 में अपना पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल भी जीता।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'गोल्ड' ने पहले ही दिन देशभर में 27 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ यह अक्षय कुमार की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कारोबार कर लिया है।

अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को शनिवार-रविवार और आने वालों हफ्तों में भी शानदार कारोबार कर सकती है। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच तपन दास की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके साथ छोटे पर्दे की 'नागिन' कही जाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉ़य भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन