1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संजू' के साथ रिलीज होगा 'गोल्ड' का ट्रेलर

'संजू' के साथ रिलीज होगा 'गोल्ड' का ट्रेलर

 Published : Jun 22, 2018 12:04 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 12:04 am IST

फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' के साथ रिलीज होगा। अक्षय कुमार अभिनीत 'गोल्ड' अपने पोस्टर और टीजर के जरिए दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सही दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

संजू-गोल्ड- India TV Hindi
संजू-गोल्ड

मुंबई: फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' के साथ रिलीज होगा। अक्षय कुमार अभिनीत 'गोल्ड' अपने पोस्टर और टीजर के जरिए दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सही दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

देश ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फिल्म 'गोल्ड' को 1948 में हुए ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक के 70 वर्षों को चिन्हित करते इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म 'गोल्ड' के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है। रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।

'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन