1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz की स्टार कास्ट को हैं अजब-गजब बीमारियां, अक्षय-करीना के बाद अब दिलजीत-कियारा की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

Good Newwz की स्टार कास्ट को हैं अजब-गजब बीमारियां, अक्षय-करीना के बाद अब दिलजीत-कियारा की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

 Published : Nov 24, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 07:27 pm IST

'गुड न्यूज' अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज होगी। अक्षय और करीना लंबे समय बाद फिर से स्क्रीन पर नज़र आएंगे।

Good Newwz Latest News- India TV Hindi
'गुड न्यूज': कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की मेडिकल रिपोर्ट

मुंबई: अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' अगले महीने रिलीज होने वाली है। ऐसे में स्टार कास्ट इन दिनों मूवी के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस बीच इन सभी एक्टर्स की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनकी बीमारी के साथ-साथ फनी ट्रीटमेंट भी दिए हैं।

कियारा आडवाणी की मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि उन्हें गैस के गोले बनते हैं। उन्हें भरपूर एनर्जी सिंड्रोम है। ट्रीटमेंट के रूप में उन्हें कम एक्साइटेड होने की नसीहत दी गई है, क्योंकि इससे वो अपने पति को डरा देती हैं।

'कसौटी जिंदगी की 2': नेपाल में पार्थ समथान का एडवेंचर और सेट पर एरिका फर्नांडिस की मस्ती, देखें वीडियो

दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी मेडिकल रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि उनका नाम हनी बत्रा है। जिद पर अड़े रहना उनका लक्षण है और उन्हें स्पैम-फईदा कंफ्यूजन सिंड्रोम है। उनके ट्रीटमेंट में लिखा है कि लोगों को थोड़ी स्पेस दें (अंतरिक्ष वाला नहीं यार)।

इससे पहले करीना कपूर और अक्षय कुमार की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ चुकी है। करीना का नाम दीप्ति बत्रा है और उन्हें बेबी (बच्चे) फीवर है। उन्हें जिम्मेदारी का कॉम्प्लेक्स है और उनका ट्रीटमेंट मेडिटेशन है (बिना किसी रुकावट के)।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: क्या देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह हो जाएंगे बेघर?

वहीं, अक्षय कुमार की मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि उनका नाम वरुण बत्रा है और वो गूफ-अप्स से परेशान हैं। वो टॉप क्वालिटी बैरियर वाली कंडीशन में हैं और उन्हें ट्रीटमेंट के तौर पर हमेशा सुनने को कहा गया है (अगर आपके पास ऑप्शन है)।

बता दें कि 'गुड न्यूज' अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन