1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भांजे कृष्णा संग मनमुटाव पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उनके स्टेटमेंट नाम खराब करने वाले और बेकार के थे'

भांजे कृष्णा संग मनमुटाव पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उनके स्टेटमेंट नाम खराब करने वाले और बेकार के थे'

 Published : Nov 22, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 06:35 pm IST

कृष्णा अभिषेक के बयान पर पहली बार गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है।

Govinda and Krushna Abhishek- India TV Hindi
Govinda and Krushna Abhishek Image Source : INSTAGRAM/GOVINDA AND KRUSHNA ABHISHEK

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते की तल्खी बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। इन दोनों के रिश्ते की कड़वाहट साफ तौर पर तब दिखी जब कृष्णा कपिल शर्मा के शो से नदारद थे जब शो पर गोविंदा आए थे। यहां तक कि कृष्णा ने गोविंदा के शो में आने पर परफॉर्म भी नहीं किया था। गोविंदा में कपिल शर्मा शो के आने के बाद कृष्णा ने एक बयान भी जारी किया था। अपने इस बयान में कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह से प्रभावित किया था। कृष्णा के इस बयान पर पहली बार गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ी है। 

गोविंदा ने कृष्णा के बयान पर जो जवाब दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि मामा गोविंदा एक बार फिर से कृष्णा से नाराज हो गए हैं। 

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के डेढ़ साल बाद जायरा वसीम ने फैंस से मांगी ये मदद, हर तरफ पोस्ट की हो रही चर्चा

गोविंदा ने अपना बयान एक प्रेस रिलीज के जरिए जारी किया है। इसमें गोविंदा ने कहा- 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां पर मेहमान था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उनके स्टेटमेंट में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। कृष्णा बचपन से उनके परिवार के करीब रहे हैं। पता नहीं पब्लिक में ये सब बोलकर उन्हें क्या मिल रहा है।'

शिल्पा शेट्टी 11वीं सालगिरह पर पति राज कुंद्रा संग हुईं रोमांटिक, शेयर की 'बिना फिल्टर' वाले प्यार की तस्वीर

गोविंदा ने अपने स्टेटमेंट में कृष्णा के उस बयान का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गोविंदा उनके जुड़वां बच्चों को देखने अस्पताल नहीं गए थे। गोविंदा ने कृष्णा के इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि 'मैं अपने परिवार के साथ बच्चों को देखने के लिए अस्पताल गया था। मैं डॉक्टर्स और नर्सों से भी मिला। नर्स ने मुझे बताया कि कश्मीरा चाहती हैं कि परिवार का कोई सदस्य उनसे ना मिले। जब हमने जिद की तो हमें बच्चों को दूर से देखने की परमीशन मिली और हम भारी मन से वापस घर लौट आए।'

गोविंदा ने आगे कहा- 'मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से मैं उनसे दूरी रखना चाहता हूं। इसके लिए जो मुझे नापसंद करता है, करता रहे। हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में बात करने से इमेज ही खराब होती है। शायद मैं गलत समझा जाने वाला इंसान हूं, रहने दीजिए। मेरी स्वर्गीय मां कहती थी नेकी कर और दरिया में डाल। मैं वही करना चाहता हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन