1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलाबो सिताबो: अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा चैलेंज, लड़खड़ा गई बॉलीवुड सेलेब्स की जुबान, देखें फनी वीडियो

गुलाबो सिताबो: अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा चैलेंज, लड़खड़ा गई बॉलीवुड सेलेब्स की जुबान, देखें फनी वीडियो

 Published : Jun 11, 2020 06:48 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 08:49 am IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विराट कोहली, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर को ये चैलेंज दिया है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वीकार किया 'गुलाबो सिताबो टंग ट्विस्टर' चैलेंज- India TV Hindi
बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वीकार किया 'गुलाबो सिताबो टंग ट्विस्टर' चैलेंज Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' कल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में मूवी की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच बिग बी ने बॉलीवुड हस्तियों को एक चैलेंज दिया है, जिसे करने में खुद उनकी जुबान भी लड़खड़ा गई। वरुण धवन, राजकुमार राव ने भी इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। 

इस चैलेंज के तहत "गुलाबो की खटर-पटर से तितर-बितर सिताबो, सिताबो के अगर-मगर से उथल-पुथल गुलाबो" को पांच बार बोलना है। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर खुद का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बस पांच बार बोलना है ये टंग ट्विस्टर, कोशिश करेंगे आप लोग.. करेंगे तो हमारी चांदी हो जाएगी.. सिवाए एक के। उन्होंने आयुष्मान खुराना, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विराट कोहली, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर को ये चैलेंज दिया है।

आयुष्मान खुराना ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और आराम से टंग ट्विस्टर को बोला। उन्होंने अपने पोस्ट में करण जौहर, वरुण धवन, बादशाह, अर्जुन कपूर को तापसी पन्नू को टैग किया।

करण जौहर ने आयुष्मान खुराना का चैलेंज स्वीकारते हुए इस टंग ट्विस्टर को बोलने की कोशिश की, लेकिन वो सही से बोल नहीं पाए।

वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो।

भूमि पेडनेकर ने भी चैलेंज को स्वीकार करते हुए वीडियो शेयर किया।

राजकुमार राव ने शेयर किया वीडियो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन