1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बिग बी ने कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करते पकड़ा

जब बिग बी ने कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करते पकड़ा

 Published : Jun 01, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 04:37 pm IST

गुलशन ग्रोवर के उन सितारों में से एक कहा जाता है जो किसी भी तरह के सीन को करने से कभी पीछे नहीं हटते। लेकिन उनके अब तक के फिल्मी करियर में एक सीन ऐसा रहा है, जिसने उनके पसीना छुड़वा दिए हैं। दरअसलर यह

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने कलाकार गुलशन ग्रोवर के उन सितारों में से एक कहा जाता है जो किसी भी तरह के सीन को करने से कभी पीछे नहीं हटते। चाहे गुंडा हो या कॉमेडियन, चाहे हीरों से फाइट करना हो या लड़की का रेप सीन हो गुलशन ऐसी किसी भी भूमिका को बेहद शानदार ढंग से पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। लेकिन उनके अब तक के फिल्मी करियर में एक सीन ऐसा रहा है, जिसने उनके पसीना छुड़वा दिए हैं। दरअसलर यह फिल्म 'बूम' के दौरान का एक किस्सा है। इस फिल्म से कटरीना कैफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में खुब को बेहतर दिखाने के लिए कैट ने फिल्म के हर सीन को बेहद शानदार ढंग से पेश करने की कोशिश की। साथ ही इसमें वह काफी बोल्ड भी दिखाई दीं।

वहीं दूसरी तरफ फिल्म के कुछ सीन्स में गुलशन ग्रोवर बहुत नर्वस थे। फिल्म में एक सीन के लिए गुलशन ग्रोवर और कैटरीना को किस करना था, लेकिन इस दौरान वह काफी नर्वस हो गए। हालांकि फिल्म के निर्देशक कैजाद गुस्ताद को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि गुलशन ग्रोवर इस सीन को करने में इतना झिझक महसूस करेंगे। लेकिन जैसे ही शूट शुरु होने के बाद दोनों का किसिंग सीन ठीक से नहीं हो पा रहा था। डायरेक्टर इस पर रिटेक लिए जा रहे थे वहीं गुलशन और शर्म से और लाल होते जा रहे थे, लेकिन परफेक्ट सीन नहीं मिल रहा था। इसके निर्देशक ने इस सीन को परफेक्ट करने की एक तरकीब सोची।

उन्होंने कटरीना और गुलशन को एक कमरे में जाकर इस सीन की प्रैक्टिस करने के लिए कहा। अब गुलशन, कैट को लेकर कमरे में तो चले गए लेकिन अब भी काफी नर्वस थे। इस दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा भी खुला छोड़ दिया। कैट और गुलशन इस का अभ्यास कर ही रहे थे, तभी वहां से महानायक अमिताभ बच्चन गुजरे। पहले दोनों को देखकर उन्होंने सोचा कि ये दोनों कर क्या रहे हैं। लेकिन बाद वह दोनों को उनके शॉट के लिए चीयर करते हुए वहां से चले गए। इसके बाद तो जैसे गुलशन ग्रोवर और भी शर्म से पानी-पानी हो गए थे। लेकिन फिर भी डायरेक्ट को यह सीन परफेक्ट नहीं मिल पाया।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें पूरा किस्सा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन