1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की शादी में ये सितारे करने वाले हैं परफार्मेंस

कपिल शर्मा की शादी में ये सितारे करने वाले हैं परफार्मेंस

 Published : Nov 30, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 07:29 pm IST

12 दिसंबर को कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड से साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपिल की शादी में कुछ सितारे परफार्म करते नजर आएंगे।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका-निक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तो हमारे कॉमेडी किंग शादी से कैसे बच सकते हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी शादी करने वाले हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेड गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। कपिल की शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई है शादी के फंक्शन के बारे में कई खबरें भी आ रही हैं। कपिल शर्मा की शादी में कुछ सितारे परफार्मेंस करने वाले हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कपिल के फंक्शन में कौन से सितारे परफार्मेंस देने वाले हैं।

कपिल की शादी 12 दिसंबर को फगवाड़ा में होने वाली है। शादी के फंक्शन की शुरुआत माता की चौकी से होगी। माता की चौकी 10 दिंसबर को कपिल शर्मा की बहन के घर होगी। जहां ऋचा शर्मा अपने सुर लगाती नजर आएंगी। जिसके बाद अगले दिन 11 दिसंबर को फगवाड़ा में संगीत और मेंहदी की रस्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी और गुरदास मान भी कपिल शर्मा के रिसेप्शन में परफार्मेंस करेंगे। आपको बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी शादी के बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन देंगे। उसके बाद मुंबई में अपने दोस्तों को 24 दिसंबर को पार्टी देंगे।

गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। 

कपिल शर्मा का टीवी शो वापसी कर रहा है। यह शो शादी के बाद टेलीकास्ट होगा। दिसंबर महीने की16 तारीख से द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस बार शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है। कपिल शर्मा 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर के रिलीज होने के बाद इसे काफी व्यूज मिले थे। 

Also Read:

रणवीर-दीपिका के लिए आई एक बुरी खबर, करनी पड़ सकती है तीसरी बार शादी

आपको पता है प्रियंका अपने होने वाले पति निक को प्यार से क्या बुलाती हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन