Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर-दीपिका के लिए आई एक बुरी खबर, करनी पड़ सकती है तीसरी बार शादी

रणवीर-दीपिका के लिए आई एक बुरी खबर, करनी पड़ सकती है तीसरी बार शादी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 30, 2018 05:09 pm IST, Updated : Nov 30, 2018 05:09 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए एक बुरी खबर है। उन्हें तीसरी बार भारत में शादी करनी पड़ सकती है। Ranveer-Deepika may have to get married for the third time

Deepika ranveer- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE Deepika ranveer

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर में सात फेरे लिए थे। यह शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। 14 नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई तो वहीं 15 नवंबर सिंधी रीति-रिवाजों से हुई। मगर अब रणवीर-दीपिका के लिए एक बुरी खबर आई है जिसकी वजह से उन्हें तीसरी बार शादी करनी पड़ सकती है। 

दरअसल पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेंमत कुमार ने एक आरटीआई दाखिल की थी। जिसके जवाब से पता चलता है कि रणवीर-दीपिका की शादी रजिस्टर नहीं हो पाई है। शादी को रजिस्टर कराने के लिए उस देश के दूतावास में लिखित में जानकारी देनी होती है। मगर रणवीर-दीपिका ने ऐसा कुछ नहीं किया था। विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के अनुसार जिस देश में शादी की जा रही है वहां के दूतावास को इसके बारे में लिखित में जानकारी देनी होती है। मगर दीपिका-रणवीर ने ऐसा नहीं किया।

जिसकी वजह से उनकी शादी ना विदेश में बल्कि भारत के किसी राज्य में भी रजिस्टर नहीं हो सकती है। दाखिल की गई आरटीआई के मुताबिक शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक बार फिर से शादी करनी पड़ेगी।

अगर दीपिका-रणवीर शादी नहीं करते हैं तो उनका मैरिज-सर्टिफिकेट नहीं बन पाएगा। आरटीआई में सवाल किया गया था कि, क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण की शादी भारतीय संसद द्वारा संपन्न हुई है। जिसके जवाब में यह सभी जानकारी मिली है।

आपको बता दें कि ऐसा ही पिछले साल शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ है। उनकी शादी भी अभी तक रजिस्टर नहीं हो पाई है। इस बात का खुलासा भी आरटीआई से हुआ है।

Also Read:

2.0 Movie Review विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक अच्छा मैसेज दे रही है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म

आपको पता है प्रियंका अपने होने वाले पति निक को प्यार से क्या बुलाती हैं?

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement