1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्दिविनायक मंदिर पहंचे दीपिका-रणवीर, देखे तस्वीरें

शादी के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्दिविनायक मंदिर पहंचे दीपिका-रणवीर, देखे तस्वीरें

 Published : Nov 30, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 01:49 pm IST

शादी के बाद रणवीर और दीपिका बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए हैं। जिसके बाहर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। Deepika Padukone and ranveer singh visit siddhivinayak temple, see pictures

Deepika and ranveer- India TV Hindi
Deepika and ranveer Image Source : YOGEN SHAH

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दीपिका-रणवीर ने शादी इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को रचाई है। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 14 नवंबर को शादी जहां कोंकणी रीति-रिवाजों से की गई वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई। शादी के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। शादी के बाद दीपिका-रणवीर दोनों मुंबई स्थित सिद्दि-विनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

आज दीपिका और रणवीर सिद्दि-विनायक मंदिर गए थे। जिसके बाहर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Deepika and ranveer
Image Source : YOGEN SHAHDeepika and ranveer

Deepika and ranveer
Image Source : YOGEN SHAHDeepika and ranveer

Deepika and ranveer
Image Source : YOGEN SHAHDeepika and ranveer

Deepika and ranveer
Image Source : YOGEN SHAHDeepika and ranveer

Deepika and ranveer
Image Source : YOGEN SHAHDeepika and ranveer

आपकों बता दें कि शादी के बाद 21 नवंबर को दीपिका के पिता ने होटल 'द लीला' में रिसेप्शन दिया था। जहां खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आई थीं। उसके बाद रणवीर की बहन रितिका ने 24 नवंबर को मुंबई में भाई-भाभी के लिए पार्टी दी। जिसमें बॉलीलुड से श्रद्धा कपूर शामिल हुई थी। अब 28 नवंबर को मुंबई के होटल 'हयात' में भी एक रिसेप्शन दिया गया था जिसमें मीडिया की कई हस्तियां शामिल हुई थी। अब रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। 1 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन का कार्ड मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

रणवीर-दीपिका की शादी से लेकर अब तक उऩकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायररल हो रही हैं। दोनों की आए दिन कई नई फोटो आ रही हैं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लगते हैं।

Also Read:

2.0 Movie collection day 1: अक्षय कुमार-रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ के साथ की बंपर ओपनिंग

आपको पता है प्रियंका अपने होने वाले पति निक को प्यार से क्या बुलाती हैं?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन