1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Halloween 2020: सोनम कपूर से लेकर इरा खान ने इस अंदाज में हैलोइन डे किया सेलिब्रेट

Halloween 2020: सोनम कपूर से लेकर इरा खान ने इस अंदाज में हैलोइन डे किया सेलिब्रेट

 Published : Oct 31, 2020 10:49 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 10:49 pm IST

हैलोईन डे के दिन सोनम कपूर जहां मर्लिन मुनरो के लुक में नजर आई वहीं इरा खान एक दम अलग अंदाज में दिखीं। देखें बॉलीवुड सेलेब्स ने किया यह फेस्टिवल सेलिब्रेट।

 Halloween 2020: हैलोईन डे सोनम का मर्लिन मुनरो लुक में आई नजर, वहीं इरा खान इस अंदाज में दिखी- India TV Hindi
 Halloween 2020: हैलोईन डे सोनम का मर्लिन मुनरो लुक में आई नजर, वहीं इरा खान इस अंदाज में दिखी Image Source : INSTA/SONAMKAPOOR/KHAN.IRA

देश-दुनिया में 31 अक्टूबर को हैलोईन मनाया जाता है। जहां कोरोना काल के कारण लोग बाहर  पार्टी न करके घर पर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों पर ही हैलोईन लुक के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरे शेयर कर रहे हैं। जहां सोनम कपूर  मर्लिन मुनरो  के लुक में नजर आईं। वहीं आमिर खान की बेटी के अलावा कई सेलेब्रिटीज से सोशल मीडिया में तस्वीरे शेयर की। 

सोनम कपूर के हैलोईन लुक की बात करो तो उन्होने अपने लुक को पूरी तरीके से ट्रांसफोर्म करके  मर्लिन मुनरो  के लुक में नजर आई। जिसकी तस्वीरें और वीडियों उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

सोनम ने पोस्ट करके लिखा, 'यह हेलोवीन मुझे मिल रहा है ... ओह, मेरे मुनरो! यह डीवा बनना मेरे और मेरी टीम के लिए एक मजेदार अनुभव था। निश्चित रूप से मेरा एक फेवरेट लुक है जिसमें मैने हैलोईन के लिए रिक्रिएट किया।

आमिर खान की बेटी इरा खान ने शानदार मेकअप किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने आधे चेहरे को काला कर रखा है। साथ ही उन्होंने काले रंग की जैकेट भी पहन रखी है। 

नेहा धूपिया ने अपनी  1 साल की बेटी मेहर की तस्वीर शेयर की। जिसमें वह झाड़ू लिए हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही वह एक डाटन के लुक में है।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। जिसमें वह कुणाल खेमू और इनाया के साथ मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, अपने फैंस के लिए एक शानदार हेलोईन की कामना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन