1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक हंसल मेहता ने इस तरह हमेशा के लिए छोड़ी स्मोकिंग!

निर्देशक हंसल मेहता ने इस तरह हमेशा के लिए छोड़ी स्मोकिंग!

 Published : Mar 28, 2018 12:12 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 12:12 pm IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि वह सिगरेट पीने की लत से जूझ रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने यह लत छोड़ दी है।

हंसल मेहता- India TV Hindi
हंसल मेहता Image Source : PTI

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि वह सिगरेट पीने की लत से जूझ रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने यह लत छोड़ दी है। मेहता ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मैं पिछले 23 वर्षो से धूम्रपान छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहा था। पिछले महीने मैं बहुत बीमार हो गया, जिसके बाद मैंने धूम्रपान करना छोड़ दिया। जीवित रहने के लिए मेरे लिए इसे छोड़ना जरूरी था। बीमार होने का इंतजार न करें, इससे पहले ही धूम्रपान छोड़ दें।"

काम की बात करें तो मेहता वेब श्रृंखला 'द स्कैम' का निर्देशन कर रहे हैं। यह सुचेता दलाल और देबाशीश बासु द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है। उनके निर्देशन में बनी राजकुमार राव अभिनीत 'ओमार्टा' 20 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म आतंकवादी उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है।

'ओमार्टा' को लंदन और भारत में वास्तविक स्थानों पर फिल्माया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन