1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में खुलेगा श्रीदेवी की मौत का राज, ये अभिनेत्री निभाएगी हवा-हवाई का किरदार

इस फिल्म में खुलेगा श्रीदेवी की मौत का राज, ये अभिनेत्री निभाएगी हवा-हवाई का किरदार

 Published : Mar 18, 2018 10:56 am IST,  Updated : Mar 18, 2018 10:57 am IST

24 फरवरी को श्रीदेवी इस दुनिया से रुख्सत हो गईं। वो एक पारिवारिक शादी अटेंड करने पति बोनी और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं।

श्रीदेवी, विद्या- India TV Hindi
श्रीदेवी, विद्या

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी इस दुनिया से चली गईं, लोगों को आज भी भरोसा नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अगर आप भी श्रीदेवी को मिस कर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है, जल्द ही आप श्रीदेवी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन श्रीदेवी का किरदार निभा सकती हैं।

ऐसा नहीं है कि हंसल मेहता ने श्रीदेवी के निधन के बाद ये फैसला किया है, वो पहले ही श्रीदेवी पर फिल्म बनाना चाहते थे मगर इससे पहले वो इस बारे में ज्यादा कुछ सोचते श्रीदेवी इस दुनिया से अलविदा कह गईं। लेकिन अब वो फिर से श्रीदेवी पर फिल्म बनाने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- ‘मुझे इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि मैं श्रीदेवी जी को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच नहीं कर पाया और उनके साथ फिल्म नहीं बना पाया। लेकिन मैं उनकी जिंदगी पर फिल्म जरूर बनाऊंगा। मेरे दिमाग में कुछ कलाकार हैं। हो सकता है कि मैं विद्या बालन को इस फिल्म के लिए अप्रोच करूं। मैं फिल्म जरूर बनाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि ये फिल्म एक किताब के उपर होगी। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने और कुछ इस फिल्म के बारे में नहीं बताया।

श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। 24 फरवरी को श्रीदेवी इस दुनिया से रुख्सत हो गईं। वो एक पारिवारिक शादी अटेंड करने पति बोनी और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन