1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी की श्रीदेवी से तुलना होने पर फराह खान ने कह दी बहुत बड़ी बात

जाह्नवी की श्रीदेवी से तुलना होने पर फराह खान ने कह दी बहुत बड़ी बात

 Published : Mar 14, 2018 11:43 am IST,  Updated : Mar 14, 2018 12:00 pm IST

फराह का मानना है कि श्रीदेवी दिग्गज अभिनेत्री रही हैं, लेकिन लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि यह जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है। अभी से उसकी तुलना श्रीदेवी से करना ठीक नहीं है।

फराह खान, जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी- India TV Hindi
फराह खान, जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म के लिए फराह खान जाह्नवी को कोरियोग्राफ कर रही हैं। फराह ने जाह्नवी के बारे में बात करते हुए कहा- जाह्नवी की अपनी खूबियां और खासियत है, उनकी तुलना उनकी मां श्रीदेवी से करना उचित नहीं है।

फराह खान ने कहा जाह्नवी खुद भी अच्छा डांस करती है। वह टफ डांसिंग स्टेप्स को भी जल्दी से पकड़ लेती है। फराह खान जाह्नवी के इस हुनर से हैरान हैं। फराह का मानना है कि श्रीदेवी दिग्गज अभिनेत्री रही हैं, लेकिन लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि यह जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है। अभी से उसकी तुलना श्रीदेवी से करना ठीक नहीं है।

फराह ने यह भी कहा कि श्रीदेवी ने जाह्नवी को उसकी डेब्यू फिल्म के लिए काफी प्रोत्साहित किया था। खुद श्रीदेवी ने भी उन्हें अभिनय और डांसिंग की ट्रेनिंग दी थी। वह डांसिंग क्वीन थीं। फराह ने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि जाह्नवी को अभी मौका दिया जाए, ताकि वो खुद अपनी एक अलग पहचान बनाए। लेकिन इसके लिए उसे वक्त देना होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन