1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के परिवार ने बोनी कपूर को दे दी क्लीन चिट, श्रीदेवी के अंकल को मिला करारा जवाब

श्रीदेवी के परिवार ने बोनी कपूर को दे दी क्लीन चिट, श्रीदेवी के अंकल को मिला करारा जवाब

 Published : Mar 13, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 12:13 pm IST

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रेड्डी ने बोनी कपूर पर आरोप लगाया था कि वो पैसों की वजह से किल्लत में थे और उन्होंने श्रीदेवी की काफी प्रॉपर्टी बेच दी थी।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की याद में उनके परिवार ने चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस प्रेयर मीट में श्रीदेवी के परिवार के अलावा साउथ के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इस मौके पर श्रीदेवी के परिवार ने बोनी कपूर पर आरोप लगाने वाले श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी का जवाब दिया है।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रेड्डी ने बोनी कपूर पर आरोप लगाया था कि वो पैसों की वजह से किल्लत में थे और उन्होंने श्रीदेवी की काफी प्रॉपर्टी बेच दी थी। रेड्डी ने यह भी कहा था कि इस घाटे की भरपाई के लिए ही बोनी ने दोबारा श्रीदेवी को फिल्मों में काम करने को कहा था। रेड्डी ने यह भी कहा था कि प्रॉपर्टी बिकने और माली हालत ठीक न होने की वजह से श्रीदेवी दर्द में रहीं।

उम्मीद थी कि इस मामले में श्रीदेवी की बहन श्रीलता कुछ कहेंगी लेकिन उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। हालांकि उनके पति और श्रीदेवी के जीजा संजय रामास्वामी ने अब परिवार की तरफ से बयान जारी किया है। बयान में संजय ने कहा, 'मैंने श्रीलता से 28 साल पहले शादी की थी। इतने सालों में मैंने कभी किसी वेणुगोपाल का नाम नहीं सुना। इस वक्त पूरा परिवार शोक में है। हमने उनकी मौत पर चुप रहने का निर्णय लिया है। वेणुगोपाल के किसी भी दावे में कोई सच्चाई नहीं है। हमारा पूरा परिवार बोनी कपूर के साथ है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन