नई दिल्ली: 24 फरवरी को भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन को 2 हफ्ते बीत चुके हैं, कपूर परिवार भी अब धीरे-धीरे अपनी रुटीन जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहा है। अर्जुन कपूर तो पहले ही शूटिंग पर लौट गए अब जाह्नवी ने भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
Related Stories
लेकिन एक बहुत ही आश्चर्यजनक चीज हम सबने मिस कर दी, और वह यह कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में कहीं भी उनकी बहन श्रीलता नजर नहीं आईं। न ही इस पूरी घटना में उन्होंने कुछ कहा। कहा जा रहा है कि श्रीलता उन चंद लोगों में से एक हैं जिन्होंने दुबई में श्रीदेवी के साथ कुछ पल बिताए। इसके बावजूद श्रीदेवी के निधन पर उनकी खामोशी हैरान करने वाली है।
अंग्रेजी मनोरंजन साइट पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से इसके पीछे की वजह बताई है। पिंकविला ने लिखा है कि श्रीदेवी की मौत के बाद उनका चेन्नई वाला बंगला श्रीलता को मिल जाएगा। खबरों के मुताबिक श्रीदेवी ने अपनी कमाई से खरीदी हुई कुछ प्रॉपर्टी अपनी मां के नाम करवाई थी, ऐसा उन्होंने टैक्स बचाने के उद्देश्य से किया था। ऐसे में अब वह बंगला श्रीदेवी की बहन को मिल जाएगा। श्रीदेवी से जुड़ी इस खबर में यह भी बताय गया है कि श्रीदेवी और उनकी बहन के बीच रिश्ते मधुर नहीं थे, प्रॉपर्टी को लेकर दोनों में पहले विवाद भी हो चुका है। हालांकि बोनी से शादी के बाद दोनों के रिश्ते कुछ हद तक ठीक हो गए थे।
24 फरवरी को श्रीदेवी की दुबई में बाथटब में डूबने की वजह से मौत हो गई, वो वहां अपने एक रिश्तेदार की शादी में गईं थीं।