1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निधन से कुछ दिन पहले ही जाह्नवी के साथ बाइक राइड करती दिखी थीं श्रीदेवी, देखिए उनका आखिरी वीडियो

निधन से कुछ दिन पहले ही जाह्नवी के साथ बाइक राइड करती दिखी थीं श्रीदेवी, देखिए उनका आखिरी वीडियो

 Published : Mar 13, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 12:35 pm IST

वीडियो में जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ बाइक राइड करती दिख रही है। जाह्नवी आगे बैठी है, वहीं श्रीदेवी जाह्नवी के पीछ बैठकर उसे सपोर्ट कर रही हैं।

श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर- India TV Hindi
श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लेकिन लोगों के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी को बॉलीवुड में उनके बेहतरीन अभिनय और डांस की वजह से जाना जाता है। श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी से बेपनाह मोहब्बत करती थीं। अपने बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने फिल्मी पर्दे से अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी अक्सर अपनी बेटियों के साथ वक्त बिताते नजर आती थीं।

श्रीदेवी के जाने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ बाइक राइड करती दिख रही है। जाह्नवी आगे बैठी है, वहीं श्रीदेवी जाह्नवी के पीछ बैठकर उसे सपोर्ट कर रही हैं। यह वीडियो मुंबई के लोखंडवाला में श्रीदेवी के घर के पास का है।

श्रीदेवी अपनी बेटी को स्टार बना देखना चाहती थीं। वो अपनी बेटी के डेब्यू की तैयारियां भी कर रही थीं। लेकिन अफसोस की बेटी की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गईं।

जाह्नवी ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से डेब्यू करने जा रही है। जाह्नवी की यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन