1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेशी कलाकार ने कॉफी में बनाई श्रीदेवी की तस्वीर, मिस मत करिए ये शानदार वीडियो

विदेशी कलाकार ने कॉफी में बनाई श्रीदेवी की तस्वीर, मिस मत करिए ये शानदार वीडियो

 Published : Mar 15, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 02:09 pm IST

वीडियो में कप के अंदर कॉफी से कॉफी मेकर एक बेहतरीन तस्वीर बनाता नजर आ रहा है।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को गए 3 हफ्ते हो गए हैं लेकिन उनके फैंस को आज भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो नहीं हैं। श्रीदेवी के एक विदेशी फैन ने कॉफी के कप में उनका चेहरा उकेरा है। बॉलीवुड एक्टर और एफटीआईआई के चेयरमेन अनुपम खेर ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें यह वीडियो श्रद्धांजिल के तौर पर किसी ने भेजा था।

अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'इस्तांबुल में किसी जगह पर कॉफीमेकर ने इस तरह श्रीदेवी को याद किया।'

इस वीडियो में कप के अंदर कॉफी से कॉफी मेकर एक बेहतरीन तस्वीर बनाता नजर आ रहा है। अनुपम खेर ने इसे श्रीदेवी की श्रद्धांजलि की वीडियो बनाया है, लेकिन इस वीडियो को लेकर एक और सच्चाई सामने आई है। यह वीडियो न तो इंस्ताबुल का है और न ही श्रीदेवी के निधन के बाद का है। दरअसल पिछले साल एक साउथ अफ्रीकन कॉफी हाउस ग्लोरिया जींस कॉफी ने महिला दिवस के लिए प्रमोशनल मैसेज के साथ इसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। इस कॉफी हाउस ने इस आर्ट के लिए क्रेडिट का दावा किया है।

ये बात सच है कि इस वीडियो में जो महिला है उसका चेहरा काफी हद तक श्रीदेवी से मैच कर रहा है। लेकिन यह वीडियो पुराना है। ट्विटर यूजर अब अनुपम खेर से पोस्ट डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन